Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मारपीट कर गाड़ी में डाल ले जाने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में बाना निवासी मोटाराम पुत्र बागाराम ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना गांवा बाना की रोही सोलर प्लांट में 22 फरवरी की दोपहर की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि चार-पांच लोग आए और उसके साथ मारपीट की। जिसके बाद आरोपियों ने उसे उठाकर गाड़ी में डालकर ले जाने का प्रयास किया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




