पुष्करणा ओलंपिक को लेकर अधिकारी ने आमजन को किया आगाह अन्यथा हो सकती है परेशानी-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पुष्करणा समाज के ओलंपिक सावे के अवसर पर नगर निगम द्वारा शहरी परकोटा क्षेत्र में सजावट, लाइटिंग, सफाई और लाइनिंग आदि कार्य किए जा रहे हैं। इसके मद्देनजर नगर निगम उपायुक्त यशपाल आहूजा ने शहर वासियों से आह्वान किया है कि जहां-जहां सजावट की गई है, उसके नीचे अथवा आसपास आतिशबाजी ना करें। आतिशबाजी करने से आग लगने व भीड़ में भगदड़ होने का भय रहता है। शहर की छोटी गलियों में फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां नहीं जा सकती, उसके मद्देनजर सभी शहरवासियों से सजावट के नीचे या उसके आसपास आतिशबाजी नहीं करने की अपील की गई है।

आहूजा ने बताया कि ओलंपिक सावे के मद्देनजर रोड लाइट व्यवस्था के लिए अधिशासी अभियंता अनिल कनवाडिय़ा और उनकी टीम, साफ-सफाई और चूने की लाइनिंग के लिए स्वास्थ्य अधिकारी और सम्बधित स्वास्थ्य निरीक्षक, सजावट के लिए भंडार अधीक्षक किशन गोपाल पुरोहित और परकोटा क्षेत्र अनुसार समस्त कार्यों की देखरेख के लिए नियुक्त किए गए नोडल अधिकारी द्वारा अपने आवंटित क्षेत्र अनुसार ड्यूटी संपादित की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!