Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। सब्जी की रेड़ी लगाने वाले के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में खाजूवाला पुलिस थाने में वार्ड नंबर 19 निवासी गणेश पुत्र मनोहर ने अरबाज, आबु, सहजाद व पाच-छह अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 13 मार्च की शाम की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने उसकी सब्जी की रेड़ी के पास उसके साथ थाप-मुक्कों से मारपीट की। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





