Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। विकास अधिकारी की छवि को धूमिल करने और राजकार्य में बाधा उत्पन्न करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में खाजूवाला पुलिस थाने में विकास अधिकारी कृष्ण कुमार चावला ने हंसराज ङ्क्षसह, सुमन कंवर के खिलाफ आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना पंचायत समिति खाजूवाला में 22 मई 2025 से 11 दिसंबर 2025 के बीच की है ।


इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपीगण ने उसके राजकार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए छवि को धूमिल करने का प्रयास किया। प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने ब्लेकमेल करते हुए झूठी शिकायतें की साथ ही अन्य महिलाओं के साथ उसे अश्लील गालियां निकाली। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

