Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बहन-भाई की खुशियों के बीच लाखों की धोखाधड़ी हो जाने का मामला सामने आया है। घटना गंगाशहर पुलिस थाना क्षेत्र के नोखा रोड़ भीनासर में 3 फरवरी से 16 फरवरी के बीच की है। इस सम्बंध में नोखा रोड़ भीनासर में रहने वाले महीपाल चौधरी ने करनाणी मोहल्ले में रहने वाले सुशील सोनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।


प्रार्थी ने बताया कि मैने अपनी व अपनी बहन की शादी के लिए सुशील सोनी को 115 ग्राम के करीब सोना जिसकी कीमत करीब 17 लाख 50 हजार रूपए थी, जो कि आभूषण बनाने के लिए दिए साथ ही 3 लाख रूपए भी भी दिए। प्रार्थी ने बताया कि कुछ समय बाद जब आरोपी से गहने मांगे तो उसने ना तो गहने बनाकर दिए और ना ही पैसे वापस दे रहा है। प्रार्थिी ने बताया कि आरोपी ने गहने बनाने के बजाय उसके सोने का बेच दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।



