Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बस चालक ने लापरवाही से बस चलाते हुए स्कूटी को टक्कर मारने की खबर सामने आयी है। घटना नापासर पुलिस थाना क्षेत्र के एनाएच-11 राससर में 28 मार्च की दोपहर की है। इस सम्बंध में चौपड़ा बाड़ी गंगाशहर निवासी सुनील सैनी ने रिपोर्ट देते हुए बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि बस चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसकी भतीजी को टक्कर मार दी। जिससे उसकी भतीजी गिर गयी और उसके गंभीर चोटें लगने से उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!