Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बाइक से जा रहे युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में गंगाशहर पुलिस थाने में भीनासर नायकों का मोहल्ला निवासी राहुल नायक ने अशोक, मुकेश, हरीश के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना मेघवालों का मोहल्ला गंगाशहर में 16 मार्च की रात को 10 बजे के आसपास की है ।


इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि वह अमरपुरा बास से बाइक पर जा रहा था। इस दौरान आरोपियों ने उसके ऊपर चाकू, लोहे के पाईप से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में उसके सिर पर 8 टांके आए और नाक पर दो टांके आए है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




