Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। जीएसएस में मजदूरी कर रहे कर्मचारी की करंट लग जाने से मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के जीएसएस गुसाईंसर बड़ा में 20 फरवरी की सुबह 9 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में गुसाईंसर निवासी नत्थाराम पुत्र बालुराम ने रिपोर्ट दी है।


परिवादी ने बताया कि उसका 25 वर्षीय बेटा लिछमणराम जो कि जीएसएस में काम कर रहा था। काम करते समय अचानक ही उसे करंट लग गया। जिसके चलते उसकी तबीयत खराब हो गयी। उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


