Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। काम करते समय करंट की चपेट में आ जाने से युवक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना महाजन पुलिस थाना क्षेत्र के मोखमपुरा की है। जहां पर खेत में काम करते समय युवक के करंट लग जाने से उसकी मौत हो गयी। इस सम्बंध में मृतक के दादा मनीराम ने रिपोर्ट दी है। जानकारी के अनुसार मोखमपुरा निवासी पूर्णाराम 13एमकेडी स्थित ट्यूबेल खेत मे काम कर रहा था। रविवार दोपहर को खेत मे पानी लगाते समय करंट की चपेट में आ गया। जिससे युवक अचेत होकर गिर गया। परिजनों ने आनन-फानन में युवक को महाजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर महाजन पुलिस भी होस्पिटल पहुंचकर मृतक युवक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।



