शराब पीने के आदि युवक ने फांसी लगाकर किया सुसाइड-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। युवक द्वारा सुसाइड करने की खबर सामने आयी है। घटना जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र के तिलक नगर में 27 मार्च की है। इस सम्बंध में बंगाल की रहने वाली आकेश खातुन ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि बीरबल कुमार काफी समय से शराब पीता था। इस कारण से वह मानसिक रूप से परेशान था। परिवादी ने बताया कि 27 मार्च की रात को उसने कमरे में फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!