शोच के लिए निकले व्यक्ति की अचानक हुई मौत-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शौच के लिए निकले व्यक्ति के अचानक गिर जाने और मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना महाजन पुलिस थाना क्षेत्र के मोखमपुरा में 3 मार्च की सुबह 8 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में मोखमपुरा निवासी संजय पुत्र बजंरग सोनी ने रिपोर्ट दी है। प्रार्थी ने बताया कि उसके पिता सुबह घर से ख्शौच के लिए और थोड़ी ही दूर जाने पर उसके पिता बजंरग लडख़ड़ाकर गिर गए और अचेत हो गए। जिन्हें आसपास के लोगों के सहयोग से अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसके पिता की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!