Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने और जबरन जहर पिलाने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। इस सम्बंध में पीडि़ता के पिता ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसकी तीन बेटियां 6 फरवरी को रात को करीब 11 बजे के आसपास घर पर पढ़ाई कर रही थी। पढ़ाई के बाद दो बेटियां घर में चली गयी और एक बेटी घर की खिड़की बंद करने गयी।


जहां पर पहले से घात लगातर बैठे युवक ने उसे पकड़ लिया और मुंह बंद करके उसके साथ दुष्कर्म किया। पीडि़ता के पिता ने बताया कि आरोपी उसे अपने घर पर ले गया। जहां पर उसकी बेटी को जहर पिला दिया। पीडि़ता के पिता को जब जानकारी लगी तो आरोपी के घर पर पहुंचे और नाबालिग बेटी को अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान जब 8 फरवरी को नाबालिग को होश आने पर पूरी जानकारी सामने आयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।


