एफसीआई गोदाम में लगी भीषण आग, कई घंटो से जारी है बुझाने का प्रयास, देखें वीडियो-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। एफसीआई गोदाम में आग लगने की खबर सामने आयी है। घटना देशनोक में रेलवे पुलिया के पास स्थित एफसीआई गोदाम की है। जहां पर बीती रात को अचानक से आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। जो कि लगातार जारी है। खबर लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया गया है। बताया जा रहा है कि एफसीआई गोदाम के वेयर हाउस में हजारों मंूगफली की बोरियां रखी हुई है।

 

इस सम्बंध में देशनोक थानाधिकारी सुमन शेखावत ने बताया कि एफसीआई गोदाम में आग लगी है। जहां पर मूंगफली की हजारों बोरियां रखी हुई है और इसी में आग लगी है। हालांकि आग कितनी बोरियां में लगी है इसकी फिलहाल पुख्ता जानकारी नहीं मिल पायी है। वहीं प्राथमिक अनुमान के अनुसार आग से करोड़ों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!