Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस का एक्शन जारी है। इसी कड़ी में एसपी के निर्देशों पर जामसर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जामसर पुलिस ने 8 फरवरी की शाम को की। पुलिस ने सूचना के आधार पर दबिश देकर सड़क पर बर्छी लहराते हुए आमजन के जीवन को संकट में डालने और दहशत फैला रहे गुजरराम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




