
Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीती रात को धारदार हथियार से वार कर व्यक्ति की हत्या कर देने की खबर सामने आयी है। हत्या की सूचना के बाद आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। घटना खाजूवाला पुलिस थाना क्षेत्र के 18 केजेडी फांटे के ब्लॉक फैक्ट्री की है। जहां पर बीती रात को व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी। जानकारी के अनुसार श्रीगंगानगर का रहने वाला जगदीश नायक फैक्ट्री में मिस्त्री के रूप में काम करने के लिए आया हुआ था। जहां पर बीती रात को उसकी हत्या कर दी गयी। अंदेशा जताया जा रहा है कि रात को शराब पीने के बाद किसी बात को लेकर विवाद हुआ और धारदार हथियार से हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीमें मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी है।



