शहर के इस क्षेत्र में व्यक्ति ने किया सुसाइड-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति द्वारा सुसाइड करने की खबर सामने आयी है। घटना मुक्ताप्रसाद पुलिस थाना क्षेत्र के रामपुरा बस्ती गली नंबर 4 में 14 फरवरी की शाम की है। इस सम्बंध में मृतक के बेटे अशोक कुम्हार ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसके 58 वर्षीय पिता गोवर्धन पुत्र धुनाराम जो कि काफी समय से मानसिक रूप से बीमार थे। जिसके चलते उसके पिता ने परेशान होकर घर के कमरे में फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!