जांच करने पहुंची महिला पुलिसकर्मी पर कुते से करवाया हमला, महिला पुलिसकर्मी को काटा, राजकार्य में बाधा के आरोप-Bikaner News

Bikaner News जेएनवीसी क्षेत्र से बड़ी खबर
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मामले में जांच करने पहुंची महिला पुलिसकर्मी पर कुते द्वारा हमला करवाने और राजकार्य में बाधा उत्पन्न करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में जेएनवीसी पुलिस थाने में हैड कांस्टेबल माली जाखड़ पत्नी मोहनलाल जाट ने मनीषा मोदी, उसकी बेटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 2 मार्च को 4 बी चाणक्य नगर की है।

 

इस सम्बंध में प्रार्थिया ने बताया कि वह मामले की जांच के लिए आरोपियों के घर पर गयी थी। जहां पर आरेपियों ने जान से मारने की नियत से हमला करने का प्रयास किया। प्रार्थिया के अनुसार आरोपीगण अपने पीटबुल कुते को लेकर आयी और छोड दिया। जिसके बाद कुते ने प्रार्थिया पर हमला कर दिया।

 

कुते ने प्रार्थिया को जगह-जगह पर काट लिया। प्रार्थिया ने बताया कि आरोपीगण ने जान बुझकर अपने कुते को बाहर निकालकर हम पर हमला करवाते हुए राजकार्य में बाधा उत्पन्न की। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपेार्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!