Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शरीर का संतुलन बिगडऩे से महिला के पानी में गिरने और मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा पुलिस थाना क्षेत्र में परिवादी के मकान में 15 नवंबर की सुबह 6 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में खिंवङ्क्षसह ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसकी पत्नी संतोष कंवर सुबह घर में बने पानी की हौद में से पानी निकाल रही थी। इसी दौरान उसकी पत्नी का संतुलन बिगड़ गया और वो पानी में गिर गयी। जिसके चलते उसकी पत्नी की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





