महिला के साथ मारपीट कर की छीना झपटी, छीने दस हजार-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। महिला के साथ छीनाझपटी कर चोटिल करने और हजारों रूपए छीनकर ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नोखा पुलिस थानें में भामटसर निवासी पेमी देवी पत्नी भोजाराम ने मनोहर, ईश्वर, रेशमा, शांति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना भामटसर नोखा में 5 जनवरी से 7 जनवरी के बीच की है।

 

इस सम्बंध में प्रार्थिया ने बताया कि आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट की। जिसके बाद आरोपियों ने उसके पास से झपटा मारकर दस हजार रूपए छीन लिए। प्रार्थिया ने बताया कि आरोपियों की मारपीट में उसके सिर पर चोट लगी है। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!