मोबाइल से बैटरी निकालते समय फटी बैटरी और उठा आग का गुब्बार, देखें वीडियो-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर मोबाइल की बैटरी फट जाने से हड़कंप मच जाने की खबर सामने आयी है। घटना लूणकरणसर कस्बे से जुड़ी है। जहां पर मोाबाइल रिपेयरिंग की दुकान में मोबाइल से बैटरी निकालते समय अचानक ब्लास्ट हो गया और देखते ही देखते आग का गुब्बार उठता हुआ दिखाई दिया। गनीमत रही कि किसी भी तरह का हादसा नहीं हुआ। दरअसल लूणकरणसर कस्बे में एचपी मोबाइल नाम की दुकान है।

 

जहां पर एक ग्राहक पहुंचा था। जब ग्राहक द्वारा लाए गए मोबाइल की फूली हुई बैटरी निकाली जा रही थी। इस दौरान ब्लास्ट हो गया। दुकान मालिक पवन मुद्दगल ने बताया कि बैटरी पूरी तरह डिस्चार्ज थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। बैटरी चार्ज रहने पर उत्पन्न गर्मी को नियंत्रित करने के लिए वह हीट सिंक से चिपकी रहती है। हीट सिंक से बैटरी अलग करते समय उसकी परतें उखड़ गईं, जिससे तेज धमाके के साथ आग का गुब्बार उठ गया। अचानक हुए इस हादसे में आसपास के लोग सकते में आ गए कि आखिर ऐसा कैसे हो गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!