Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नोखा के वार्ड नं 35 निवासी विजय कुमार भार्गव को उनके द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों की बदौलत के अपने स्थानीय क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए ग्लोबल ह्यूमन राइट ट्रस्ट जम्मू के द्वारा ग्लोबल ह्यूमन राइट के चैयरमेन डॉ रहमान द्वारा डॉक्टरेट कि मानद उपाधि प्रदान कर नवाजा गया है। भार्गव को सम्मान मिलने के पर अनेक लोगों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।


भार्गव दोनों पैरों से दिव्यांग है जो गुल्लक में पैसे जुटाकर समाज सेवा करते हैं इन्होंने पहले सहयोग नारायण सेवा संस्था में दिया है और श्री कृष्ण गोपाल गौशाला नागौर और अपना घर आश्रम नोखा और स्थानीय क्षेत्र नोखा में वृक्षारोपण कार्यक्रम, योगा कैंप,निडी ब्रिज महिला अनाथ आश्रम सीकर में नाश्ता का सहयोग दिया है। भार्गव लगातार सामाजिक कार्यो से जुड़े रहे हैं।



