Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पिकअप और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के रामसरा फांटे के पास की है। जहां पर हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बीकानेर स्थित पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए।


हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।दोनों बाइक से जा रहे थे, तभी सामने से आ रही पिकअप से भिड़ंत हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को संभालकर एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एक्स-रे जांच में दोनों के पैरों में फ्रैक्चर की पुष्टि की। बेहतर उपचार के लिए उन्हें बीकानेर के पीबीएम अस्पताल भेजा गया।



