
Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। 69वीं राष्ट्रीय स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में शहीद मेजर पूर्ण राजकीय फोर्ट विद्यालय के दो हानहारों का नेशनल प्रतियोगिता में चयन हुआ है। छात्र मोहम्मद बिलाल का (17 वर्ष आयु वर्ग) फुटबॉल में और छात्रा इशिका चौधरी (17 वर्ष आयु वर्ग) का साइकलिंग (ट्रेक &रोड) इवेंट में चयन हुआ। शाला प्रधानाचार्य उमराव कंवर एवं शारीरिक शिक्षक युगल राव और समस्त स्टाफ परिवार ने खिलाडिय़ों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।





