Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। 72 महिलाओं की किश्तों के पैसों गबन करने के मामले में पुलिस ने दो को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नोखा पुलिस टीम ने की है। इस सम्बंध में प्राइवेट लिमिटेड के मनीष यादव ने पुलिस को रिपोर्ट दी। परिवादी ने बताया कि बैंक में काम करने वाले फील्ड के ऑफिसरों ने महिलाओं को दिए गए लोन के पैसों की किश्तों को लेकर पैसे का गबन कर लिया।


परिवादी ने बताया था कि आरोपियों ने 72 महिलाओं के पास से 14 लाख से अधिक रूपए की किश्तों का गबन कर लिया। पुलिस ने इस पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान थानाधिकारी अरविंद भारद्धाज की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने नागौर के डेगाना के रहने वाले शक्ति ङ्क्षसह और राकेश को गिरफ्तार किया है। जिनसे पुछताछ जारी है। कार्रवाई करने वाली टीम में तनसुखराम, सतीश कुमार, खुशराज शामिल रहें।

