बीकानेर सहित प्रदेश के कई पासपोर्ट कार्यालय में धमकी भरे ईमेल से मचा हड़कंप, रास्ते करवाएं गए बंद, देखें वीडियो-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर सहित प्रदेश के कई पासपोर्ट कार्यालय और पोस्ट ऑफिस कार्यालय को उड़ाने की धमकी भरे ईमेल के बाद हड़कंप मच गया। एक जैसे ही ईमेल के जरिये यह धमकी दी गयी। जिसमें डीएमके के नेता सहित कई बातों का जिक्र किया गया है।

 

जयपुर रीजनल ऑफिस की मेल पर आईएसआई के नाम से भेजे गए ई-मेल में लिखा- दोपहर 1 बजे गैस बम ब्लास्ट होंगे। सूचना पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। एहतियातन संबंधित कार्यालयों और बिल्डिंगों को खाली करवा दिया गया।

 

बीकानेर के साथ-साथ सीकर, जैसलमेर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, सवाईमाधोपुर, अजमेर, कोटा, भीलवाड़ा, पाली, चित्तौडग़ढ़, श्रीगंगानगर, नागौर जिलों में भी ई-मेल के जरिए पासपोर्ट कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सभी जगहों पर पुलिस सतर्कता बरतते हुए जांच में जुटी हुई है। बता दें, राजस्थान में पोस्ट ऑफिस कार्यालयों में ही पासपोर्ट ऑफिस संचालित किए जा रहे हैं।

 

बीकानेर में मिली धमकी
बीकानेर में भी पोस्ट ऑफिस और पासपोर्ट कार्यालय को उड़ाने की धमकी मिली। जिसेक बाद पोस्ट ऑफिस को एतिहात के तौर पर खाली करवाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। कोटगेट एसएचओ धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि करीब दो घंटे तक सर्च चलाया गया। जिसमें कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला है। इस दौरान इतिहात के तौर पर एकबारगी रास्ते को बंद किया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!