बेखौफ हुए चोर, चोरी पर चोरी, आमजन भय में, फिर हुई सेंधमारी-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1s न्यूज,बीकानेर। बीकानेर जिले में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। लगातार हो रही चोरियों से आमजन खौफ है वहीं चेारों बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे। लगातार हो रही चोरियां अब पुलिस के लिए भी चुनौती बनकर पेश आ रही है। ऐसी ही खबर नोखा पुलिस थाना क्षेत्र से सामने आयी है।

 

इस सम्बंध में पारवा निवासी बुदाराम पुत्र रामलाल विश्नोई ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 12 जनवरी की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि अज्ञात चोरों ने उसके घर के ताले तोड़े और उसके घर में रखे सोने,ख्चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!