Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दुकान में घुसकर मारपीट करने और हजारों रूपए के साथ सोने की चैन छीन ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में जामसर पुलिस थाने में महेन्द्र सिंह ने प्रहलाद सिंह, मगन सिंह, महेन्द्र सिंह, भीमाराम, मोहनराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है ।


घटना रिको खारा में 9 जनवरी की रात को 10 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपी रात को एकराय होकर आए। आरोपियों ने उसके दुकान में प्रवेश कर गले से 37000 रूपए निकाल लिए साथ ही गले से सोने की चैन छीन ली। प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए चेाटिल किया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । वहीं दूसरे पक्ष की और से गंगा सिंह ने महेन्द्र सिंह, सुदंरसिंह, बनवारी ङ्क्षसह, वीरेन्द्र ङ्क्षसह, अशोक, मुकेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने उस पर हमला किया। प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। जिससे उसके चोटें आयी है।



