Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। एकराय होकर घर में घुसकर मारपीट करने और पत्थर फेंकने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में जामसर पुलिस थाने में बंबलु निवासी अमानाराम ने केशराराम, ओमप्रकाश, रामरख, रामचन्द्र, जेसाराम, सुनील के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना बंबलु में 10 जनवरी की सुबह 11 बजे के आसपास की है।


इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपी एकराय होकर उसके घर पर आए। आरोपियों ने घर में घुसते ही गाली गलौच की। जब परिवादी ने रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और घर पर पत्थर फेंके। जिससे उसके घर के लोगों को चोटें आयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वहीं इस सम्बंध में दूसरे पक्ष ने भी आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। इस सम्बंध में केशरराम ने पाबूराम, दानाराम, अमानाराम, राधाकिशन, मोड़ाराम, प्रताप, रामचन्द्र, दीपाराम, सोपतमरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने उसके घर में प्रवेश कर उसके साथ मारपीट की और उसके घर पर पत्थर फेंके। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।



