Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कल से आगामी सात दिनों के लिए मार्ग को डायवर्ट किया गया है। जिसकी जानकारी यातायात प्रभारी ने दी है। जिसमें बताया गया है कि 15 फरवरी से रानीबाजार अंडरब्रिज के ऊपर बीडीए द्वारा टीन शैड़ का निर्माण करवाया जा रहा है। ऐसे में अगले सात दिनों तक अंडरब्रिज का रास्ता बंद रहेगा।
रास्ता बंद होने के कारण अंबेड़कर सर्किल से रानीबाजार चौराहे के तरफ जाने वाले वाहन चालक अंबेड़कर सर्किल, मंगल पांडे सर्किल, रानीबाजार ओवरब्रिज होते हुए सुरज टॉकिज पुल छोर होते हुए मिलन स्वीट मोड़ से रानीबाजार की और जाएंगे। वहीं रानीबाजार की और से अंबेड़कर सर्किल की और जाने वाले वाहन चालक भी इसी रास्ते से अपने स्थान पर पहुंच सकेंगे।



