पीबीएम की व्यवस्था दिखी चौपट सी!, फिर सामने आया वीडियो तो खुली व्यवस्था की पोल, पर्ची के भरोसे मरीज, देखें वीडियो-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अव्यवस्था और लापरवाही को लेकर सुर्खियों में रहने वाले संभाग के सबसे बड़े अस्पताल पीबीएम से फिर एक और वीडियो सामने आया है। जिसमें व्यवस्था की पोल खुलती हुई नजर आ रही है। वीडियो में एक टेबल पर पर्ची पड़ी है। जिस पर लिखा हुआ है कि सैंपल यहां पर रख दो सुबह रिपोर्ट मिल जाएगी। जिसके बाद भाजपा नेताओं ने सवाल खड़े किए है। भाजपा नेता डॉ. भगवान ङ्क्षसह ने कहा कि पीबीएम के ये हाल बताने के लिए काफी है कि आखिर जिम्मेवार कितने सतर्क है। वहीं युवा मोर्चा के अध्यक्ष वेद व्यास ने कहा कि अंधेर नगरी चौपट राजा वाली स्थिति हो रही है। जबकि हर वर्ष सरकार और भामाशाह द्वारा करोड़ों रूपए मरीजों की सुविधाओं के लिए दिए जा रहे है लेकिन यहां हालात बद से बदतर है।

लगातार जारी है अव्यवस्थाओं का आलम
यह पहली दफा नहीं है जब पीबीएम से ऐसा वीडियो सामने आया है। बीते तीन दिनों में यह तीसरा वीडियो है। इससे पहले सीटी स्कैन,एमआरआई मशीन कैंपस में काउंटर के पीछे वाहन पार्क किए हुए दिखाई दिए। जिस पर भाजपा नेताओं ने सवाल खड़े किए और पीबीएम अधीक्षक को इस सम्बंध में शिकायत दर्ज करवायी थी। जिसके बाद पीबीएम में एक पॉकेट मार पकड़ा गया था जो कि रात के समय में आराम से पीबीएम में घूम रहा था और नशे के लिए पॉकेट मारने का भी प्रयास किया।

 

आखिर दावों का क्या
पीबीएम में लापरवाही और अव्यवस्थाएं इतने वीडियो भर से नहीं है। आए दिन मरीजों और चिकित्सकों के बीच भी विवाद होता रहा है। ऐसे में पीबीएम प्रशासन द्वारा किए जाने वाले दावों का क्या। हर बार पीबीएम प्रशासन द्वारा व्यवस्था सुधारने और सख्ती बरतने जैसे निर्देश तो दिए जाते है लेकिन ये निर्देश हवाहवाई ही साबित हो रहे है।

 

भाजपा ने खोला मोर्चा
भाजपा के युवा नेताओं ने बीते करीब एक सप्ताह से पीबीएम को लेकर मोर्चा खोल दिया है। सबसे पहले भाजपा नेताओं ने पीबीएम अधीक्षक डॉ. घीया से मुलाकात की और अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्था को लेकर जानकारी साझा की और समाधान की बात कहंी। जिसके बाद लगातार भाजपा के युवा नेताओं की टीम राउंड कर रही है। हर रोज राउंड में मिलने वाली अव्यवस्थाओं को उजागर किया जा रहा है। डॉ. भगवान ङ्क्षसह मेड़तिया, वेद व्यास, जसराज सिंवर,विक्रम राजपुरोहित, भव्य भाटी सहित अनेक युवा लगातार इस मुहिम मे ंजुटे है कि पीबीएम की व्यवस्था में सुधार किया जावे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!