Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। खेजड़ी के पेड़ से फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त करने की खबर सामने आयी है। घटना बज्जू पुलिस थाना क्षेत्र के माणकासर चक 8 डीओबीबी बज्जू में 2 जनवरी की सुबह की है। इस सम्बंध में चक 8 डीओबीबी निवासी जगमालराम पुत्र नेनूराम भार्गव ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसके बेटे श्रवण कुमार ने ढ़ाणी में खेजड़ी के पेड़ से फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





