Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पति द्वारा पत्नी पर गर्म कढ़ाई का तेल उड़ेल देने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नयाशहर पुलिस थाने में डीडू सिपाहियान निवासी नेक परवनी ने अपने पति अकबर अली के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 1 नवंबर की रात को 09 बजे के आसपास की है।


इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि वह रात को घर के रसाई में सब्जी की कड़ाई चढ़ा रखी थी। पीछे से तैयारी करके आए उसके पति ने कपड़े से कड़ाई को उठाया और मेरे ऊपर डाल दिया। जिससे वह जल गयी। प्रार्थिया ने बताया कि इस दौरन उसका हाथ गर्म तेल से जल गया। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






