Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नोखा क्षेत्र में अचानक जमीन के धस जाने की खबर सामने आयी है। घटना उगमपुरा क्षेत्र की है। जहां पर हनुमानजी मंदिर के पास मुख्य मार्ग पर अचानक जमीन धंस गई। इससे सड़क पर गहरा गड्ढा बन गया। जिसके बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि हादसे के समय वहां से कोई वाहन या राहगीर नहीं गुजर रहा था, जिससे बड़ी जनहानि टल गई।



जानकारी के अनुसार आसपसा रोज आवागमन और आमजन का आना-जाना रहता है।फिलहाल स्थानीय लोगों ने प्रशासन को सूचना दी है और मार्ग को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि भूमिगत खान की पुरानी सुरंगें इस धंसाव का कारण हो सकती हैं। प्रशासन ने क्षेत्र का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।






