Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। खुशियों में शामिल होने गए परिवार के पीछे से सेंधमारी कर माल पार कर ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में कोटगेट पुलिस थाने में धोबी तलाई क्षेत्र में रहने वाले मो. उस्मान खान ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना गली नंबर 1 धोबी तलाई रानी बाजार क्षेत्र में 4 जनवरी की रात की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि उसका परिवार शादी में गया हुआ था। जब वापस आया तो देखा कि अज्ञात चोरों ने उसके घर में सेंधमारी कर नकदी, जेवरात चोरी कर ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





