Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। एमजीएसयू के पास तेज रफ्तार थार द्वारा बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार देने की खबर सामने आयी है। इस हादसे में बाइक सवार दोनो युवक गिर गए और घायल हो गए। जिनमें से एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार नाल के कावनी स्थित वार्ड नंबर सात, मेघवालों का मोहल्ला निवासी ताराचंद और मदनलाल मोटरसाइकिल पर बीकानेर से कावनी लौट रहे थे।


वे किसी काम से बीकानेर आए थे। लौटते समय महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के पास उनकी बाइक को तेज रफ्तार थार ने पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ताराचंद गंभीर रूप से घायल हो गए, उनके हाथ, पैर और सिर में चोटें आई हैं। मदनलाल मेघवाल के पैर में फ्रैक्चर हुआ है। आसपास के लोगों के सहयोग से दोनो घायलों को अस्पताल ले जाया गया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पूरा हादसा कैद हो गया है। फिलहाल इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।



