देर रात को फैलाई दहशत, हाथों में धारदार हथियार और घर पर फेंकी बीयर की बोतलें-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। घर पर बीयर की बोतलें फेंकने और दहशत फैलाने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में कोटगेट पुलिस थाने में बड़ी कर्बला के पास रहने वाली हमीदा बानो ने मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थिया ने बताया कि 30 दिसंबर की रात को 2 बजे के आसपास समीर, आजाद, इरफान, माजिद, कार्तिक, जावेद, असलम, इरफान एकराय होकर आए। प्रार्थिया ने बताया कि इन सभी के हाथों में धारदार हथियार थे।

 

प्रार्थिया ने बताया कि आरोपियों ने उसके घर पर बीयर की बोतलें फैंकेी। जब प्रार्थिया व उसकी बेटी छत पर देखने के लिए गए तो उसकी बेटी के चोट लगी और सिर में चोट लगने से खून आने लग गया। आरोपियों ने उसके सबसे पहले उसके घर के आगे लगे कैमरे को तोड़ दिया उसके बाद बीयर की बोतलें हमारे घर पर फेंकी। प्रार्थिया के अनुसार आरोपियों ने भद्दी भद्दी गालियां दी और शोर शराब किया। घटना के बाद प्रार्थिया ने पुलिस को रिपोर्ट दी। जिस पर मुकदमा दर्ज कर जांच एएसआई रेवंतराम को दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!