शर्मसार: झाडिय़ों में मिली बच्ची,फैली सनसनी-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर सामने आयी है। जहां पर झाडियों में नवजात बच्ची मिली है। जिसके बाद आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। घटना लूणकरणसर कस्बे के कालबास की है। जहां पर आज सुबह 8 बजे के करीब झाडियों से बच्ची की आवाज आई तो आसपास के लोगों को नवजात बच्ची दिखी।

 

जिसके बाद मौके पर पहुंचे टाइगर फोर्स के महिपाल सिंह और उनकी टीम ने नवजात बच्ची को अस्पातल पहुंचाया। नवजात बच्ची के स्वास्थ्य सम्बंधी जांच की जा रही है। टाइगर फोर्स के महिपाल सिंह ने बताया कि बच्ची के डिलीवरी होने के कुछ ही समय बाद झाडियों में फेंक दिया गया ऐसा प्रतीत हो रहा है। बच्ची प्री मेच्योर बताई जा रही है। पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को भी दी गयी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!