Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर जिले में लगातार चोरियों की वारदातों से आम व्यक्ति भय में है और शादी समारोह में जाने से भी कतराने से लगे है। ऐसी ही खबर नापासर पुलिस थाना क्षेत्र से सामने आयी है। इस सम्बंध में मूंडसर निवासी रामरतन पुत्र नानुराम जाट ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 9 दिसंबर की रात की है।


इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि रात के समय में अज्ञात चोरों ने उसके घर के ताले तोड़े और घर से किमती सामान चोरी कर ले गए। प्रार्थी ने बताया कि अज्ञात चोरों ने उसके घर से 96 हजार की नकदी के साथ-साथ सोने-चंादी के गहने चोरी कर ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



