अधिवक्ता के घर के सामने से स्कूटी चोरी-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शहर में चोरी का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। चोरों के हौंसले दिनों दिन बढ़ते जा रहे है । ताजा मामला यूआईटी कॉलोनी पवनपुरी में सामने आया है। जहां एक अधिवक्ता के घर के सामने से अज्ञात चोर एक स्कूटी चोरी करके ले गए । इस संबध में रेणु सेठिया पत्नी एड मनोज महात्मा ने जेएनवीसी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

 

अधिवक्ता मनोज महात्मा ने बताया कि 9.3.20026 दोपहर 1:30 को उसके घर के सामने से स्कूटी आरजे 07 एसजेड 2194 को अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया। होंडा कंपनी की एक्टिवा स्कूटी ग्रे कलर की है। जेएनवीसी पुलिस की और से तलाश जारी है साथ ही जेएनवीसी पुलिस ने समस्त थाना अधिकारी राजस्थान और कंट्रोल रूम बीकानेर, पुलिस नियंत्रण कक्ष बीकानेर को उक्त स्कूटी की तलाश के लिए रिपोर्ट भेजी है।

 

पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुवे अभय कमांड सेंटर के कैमरे खंगाले जा रहे है। हर नाकाबंदी और समस्त चोराहो के सीसीटीवी बारीकी से देखे जा रहे है। थाना अधिकारी ने बताया की जल्द ही स्कूटी चोर को पकड़ा जाएगा, बारीकी से सीसीटीवी देखे जा रहे है ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!