
Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। इन दिनों साध्वी ऋतंभरा बीकानेर में है। 28 को ऋतंभरा बीकानेर के नोखा में ङ्क्षहदू धर्म सभा को सम्बोधित करेगी। नोखा के सीलवा गांव निवासी इंटीरियर आईकॉन नरसी कुलरिया के आवास पर 28 फरवरी को विराट हिंदू धर्म सभा का आयोजन हो रहा है। जिसमें साध्वी ऋतंभरा कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म सभा को संबोधित करेंगी। भामाशाह नरसी कुलरिया रविवार को जयपुर में राज्यपाल हरिभाऊ किशनराव बांगडे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी से मिले और उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण पत्र और श्रीमद् भागवत गीता की एक प्रति उन्हें भेंटकर कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण सौंपा।



भामाशाह ओर इंटीरियर आईकॉन नरसी कुलरिया के पैतृक गांव मूलवास सीलवा के नरसी विला में आयोजित होने वाले इस विशाल कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंप गई है। विराट हिंदू धर्म सभा में शामिल होने वाले हजारों लोगों के लिए सभी पर प्रकार की व्यवस्थाएं कुलरिया परिवार द्वारा की जा रही है। दिवंगत संत दुलाराम कुलरिया का फलसा में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की सफल व्यवस्थाएं बनाने को लेकर जगदीश और जनक कुलरिया सर्व समाज के युवाओं की टीम के साथ सभी तैयारियों को अंतिम रूप देने जुटे हुए हैं।


