Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीती रात को कोड़मदेसर रोड़ पर सड़क हादसा हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना गजनेर थाना क्षेत्र के कोड़मदेसर रोड़ से गांधी प्याऊ के बीच की है। जहां पर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई।


बताया जा रहा है कि दोनो युवक बीकानेर के रहने वाले है और कोड़मदेसर से गांधी प्याऊ जाने वाली सड़क पर हादसा हो गया। इस सम्बंध में गजनेर थानाधिकारी राकेश स्वामी ने बताया कि थार और बाइक के बीच टक्कर हुई। जिसमें दो युवकों की मौत हुई है। आक्रोशित परिजनों ने मोर्चरी के बाहर धरना लगाया है।



