जेल से पेरोल पर गया हुआ बंदी हुआ फरार-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर जेल से पेरोल पर गए हुए बंदी के फरार हो जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में बीछवाल पुलिस थाने मेंं मुकदमा दर्ज किया गया है। केन्द्रीय कारागृह के प्रहरी बाबुलाल जाट नेे रिपोर्ट देते हुए बताया कि पीपाड़ जोधपुर के रहने वाले बंदी सलाम उर्फ छोटिया पुत्र युसुफ खा जो कि पैरोल के लिए बाहर गया हुआ था। समय पूर्ण होने 17 फरवरी को भी वापिस नहीं आया। परिवदी ने बताया कि बंदी फरार हो गया है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!