Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पुलिस टीम ने अवैध देशी शराब हथकढ़ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर चक 4 आरजेडी में ढाणी में दबिश दी। जहां पर पुलिस ने मौके से अवैध देशी शराब हथकड़ कुल 18 लीटर जब्त की। पुलिस ने अवैध हथकड़ शराब के साथ रेशम ङ्क्षसह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





