सब्जी मंडी के पास पिकअप गाडिय़ों से टकराकर पलटी, देखें वीडियो-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पिकअप के अनियंत्रित होकर ट्रेक्टर और कार से टकराकर पलट जाने की खबर सामने आयी है। घटना मुक्ताप्रसाद पुलिस थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी से कुछ सौ मीटर आग की है। जहां पर पिकअप तेज रफ्तार में थी और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रेक्टर और कार से जा भिड़ी। जिसके बाद पिकअप पलट गयी। गनीमत रही कि हादसे में कोई राहगीर घायल नहीं हुआ। पिकअप गाड़ी किसी टेंट हाउस संचालक की है, जो सामान लेकर वापस गोदाम की ओर लौट रही थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!