गंदे और दूषित पानी से परेशान लोग, आखिर किसका इंतजार-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। इंदौर में दूषित पानी के चलते करीब डेढ़ दर्जन लोगों की बीते दिनों मौत हो गयी थी। वहीं बीकानेर के बंगलानगर में भी कई दिनों से लोग दूषित पानी पीने को मजबूर है। ऐेसे में दूषित पानी कभी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। खबर वार्ड 20 और 21 से जुड़ी है। जहां पर बीते कई दिनों से दूषित पानी से स्थानीय लोग परेशान है।

कांग्रेस नेता और मंडल अध्यक्ष मुकेश जोशी ने बताया कि वार्ड 20 में हनुमानजी मंदिर के पास वाली गली, श्री राम टेंट वाली गली में करीब 20 से 25 दिन से गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। जोशी ने बताया कि पानी में बदबू आ रही है। जलदाय विभाग को कई बार अवगत कराया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। वही वार्ड 21 में चौधरी धर्म काटे के पीछे पानी की पाइपलाइन टूटी हुई है। जिस कारण पानी दूर तक फैल गया है। लोगो का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। जोशी ने बताया कि इस सम्बंध में पूर्व मंत्री डॉ.बी.डी. कल्ला को जानकारी दी है और जल्द आश्वासन का भरोसा दिलाया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!