Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पराली से भरे ट्रेलर के बिजली के तारों से टकरा जाने और आग लग जाने की खबर सामने आयी है। घटना नापासर कस्बे से जुड़ी है। जहां पर शुक्रवार की रात को गीता देवी बागड़ी बालिका विद्यालय के पास चावलों की पराली से भरे एक ओवरलोड ट्रेलर में अचानक आग लग गई।


प्रथम दृष्टया बताया जा रहा है कि ट्रेलर मुख्य बाजार से गुजर रहा था, इसी दौरान ओवरलोड ऊंचाई के कारण वह बिजली के तारों से टच हो गया, जिससे पराली ने तुरंत आग पकड़ ली। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि कोई भी बड़ा हादसा नहीं हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया।ए एस आई कविंद्र कुमार की सूझबूझ से बहुत बड़ा हादसा टल गया। थानाधिकारी सुषमा शेखावत ने बताया कि आग की लपटों को देखते हुए दमकल विभाग को फोन करके तीन दमकलों को मौके पर बुलाकर आग पर काबू पाया गया, उन्होंने कहा कि जहां पर एक घटना घटित हुई वहां के आसपास के लोगों का भी सराहनीय योगदान रहा।



