ट्रक और पिकअप की भिड़ंत में एक की मौत-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। ट्रक और पिकअप की आमने-सामने टक्कर में एक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के गांव बिग्गा के पास की है। जहां पर आमने-सामने से ट्रक और पिकअप आपस में भिड़ गए। इस हादसे में ट्रक और डाक पार्सल पिकअप दोनो आगे से क्षतिग्रस्त हो गए है।

बताया जा रहा है कि पिकअप डाक पार्सल की थी और बीकानेर की और आ रही थी। इस दौरान ट्रक से भिड़ गयी। जिसमें 21 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। हादसे के बाद दोनो वाहनों को साइड में यातायात सुचारू किया गया है। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!