Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज़,बीकानेर। शोच के लिए गई 15 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने की खबर सामने आई है। घटना रणजीतपुरा पुलिस थाना क्षेत्र की है। इस संबंध में नाबालिग द्वारा आपबीती बताने के बाद उसके पिता के आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने आरोप लगाया है कि करीब एक महीने पूर्व उसकी 15 वर्षीय बेटी शोच करने के लिए गई तभी पड़ोस में रहने वाले 25 वर्षीय व्यक्ति ने उसके साथ गलत काम किया।


आरोपी ने बच्ची को डरा-धमकाकर चुप करा दिया था। डर के कारण उसने घटना के बारे में घर पर किसी को नहीं बताया। अब बच्ची ने धीरे-धीरे अपने परिवार आपबीती सुनाई, जिसके बाद शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मुक़दमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।



