जयपुर से लौटते समय मुकाम पीठाधीश्वर की गाड़ी हुई सड़क हादसे का शिकार-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कल देर रात को सीएम भजनलाल शर्मा से खेजड़ी को लेकर सार्थक चर्चा के बाद लोटते समय पीठाधीश्वर की गाड़ी सड़क हादसे का शिकार हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना जसरासर कातर मार्ग की है।

जहां पर मुकाम पीठाधीश्वर स्वामी रामानंद जी महाराज मुकाम लौट रहे थे। इस दौरान देर रात को अचानक से गाड़ी सड़क हादसे का शिकार हो गयी। इस हादसे में महाराज रामानंद जी को मामूली चोटें आयी है। जिन्हे आसपास के लोगों के सहयोग से सुरक्षित बाहर निकालते हुए अस्पताल ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार चिकित्सकों द्वारा किया गया। फिलहाल हादसे के बारें में पुख्ता कारणों की जानकारी नहीं मिल पायी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!