Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दीपों के पर्व पर बीकानेर के विधायक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट जाने की खबर सामने आयी है। खबर श्रीडूंगरगढ़ के विधायक ताराचंद सारस्वत से जुड़ी है। जहां पर विधायक सारस्वत की बहन का मशीन की चपेट में आ जाने से निधन हो गया। जानकारी के अनुसार विधायक ताराचंद सारस्वत की छोटी बहन दुर्गादेवी ( का रविवार रात एक दर्दनाक हादसे में निधन हो गया।


जानकारी के अनुसार, दुर्गादेवी अपने पीहर गुसाईंसर बड़ा आई हुई थीं और खेत में थ्रेसर से ग्वार निकालने में मदद कर रही थीं। इसी दौरान उनके चेहरे पर बंधा स्कार्फ अचानक थ्रेसर के पंखे में फंस गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। विधायक की बहन के निधन के बाद कस्बे में शोक की लहर छा गयी और दीपावली के पर्व पर माना खुशियों पर ग्रहण सा लग गया है।






